इस्लामी गणतंत्र ईरान के नौसेना कमान्डर हबीबुल्लाह सय्यारी ने अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरानी नौसेना की उपस्थिति को ईरान की शक्ति व सैन्य क्षमता का सूचक बताया है।उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौसेना के जलपोत की उपस्थिति के बारे में कहा कि स्वतंत्र जलक्षेत्र में सफलतापूर्वक नौसेना के जलपोत की उपस्थिति ईरान की शक्ति को दर्शाती है। ईरानी नौसेना के कमान्डर ने इसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में प्रभावी व निरंतर उपस्थिति को रणनैतिक दृष्ट्रि से ईरान सहित देशों के लिए आवश्यक बताया है।.......166